समाधि परम संत मौलाना अहमद अली खां साहब
आपकी समाधी कायमगंज (जिला फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश) में कब्रिस्तान नन्दू खां (जाकिर हुसैन मार्ग) पर करीब 100 मीटर सड़क से दूर अन्दर है | छत बनी हुई है व सफ़ेद रंग किया हुआ है |
समाधि परम संत मौलाना फज़ल अहमद खां साहब
आपकी समाधी कायमगंज से 5 मील दूर रायपुर गांव में ईदगाह के पास है | यहाँ गुड फ्राइडे के तीसरे दिन बाद भंडारा होता है |
समाधि परम संत मौलाना अब्दुल गनी खां साहब
आपकी समाधी ग्राम भौगांव (जिला मैनपुरी) में ग्राम से बाहर खेतों में, बगीचे में एकान्त तथा सुन्दर स्थान पर बनी हुई है |
समाधि परम संत महात्मा रामचन्द्र जी महाराज(पूज्य लालाजी महाराज)
आपकी समाधि कानपुर रोड नवदिया फतेहगढ़ में स्तिथ है | यहाँ हवाई, रेल मार्ग और सड़क मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है |
हवाई मार्ग : नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आने के बाद सड़क मार्ग से फतेहगढ़ तक पहुँचा जा सकता है | नई दिल्ली से चलने पर गाज़ियाबाद, सिकन्द्राबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, सिकंद्राराव, एटा, अलीगढ़, कायमगंज से गुज़रते हुए फतेहगढ़ पहुँचा जा सकता है |
रेल मार्ग : फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन यहाँ से 2.3km की दूरी पर स्तिथ है | फ़तेहगढ़ स्टेशन भोलेपुर से, कोआप्रेटिव बैंक होते हुए, पेट्रोल पम्प होते हुए, बैंक ऑफ़ इंडिया होते हुए, सुभाष चौक से फतेहगढ़ थाना पहुँचे, वहाँ से नवदिया पहुँचे, यहाँ समाधि मंदिर स्तिथ है |
सड़क मार्ग : फतेहगढ़ बस स्टैंड यहाँ से 2.0km की दूरी पर है | पुलिस लाइन पार करते ही कानपुर रोड पर 1 किलोमीटर चलने पर दाहिनी तरफ समाधी मंदिर है |
फर्रुखाबाद बस स्टेशन से बद्री विशाल डिग्री कालेज होते हुए, क्रिश्चियन कालेज होते हुए भोलेपुर पहुँचे, वहाँ से पेट्रोल पम्प होते हुए बैंक ऑफ़ इण्डिया पड़ेगा, वहाँ से सुभाष चौक होते हुए फतेहगढ़ थाना होते हुए नवदिया पहुँचे, वहाँ समाधि मंदिर स्तिथ है |
समाधि परम संत महात्मा रघुवर दयाल जी महाराज (पूज्य चच्चाजी महाराज)
आपकी समाधि नौबस्ता, हमीरपुर रोड कानपुर में स्तिथ है | यह गल्ला मंडी के पास है | यहाँ हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्क द्वारा पहुँचा जा सकता है |
हवाई मार्ग : हवाई मार्ग से आने पर निकटम नागरिक हवाई अड्डा अमौसी (लखनऊ) है | हवाई मार्ग से किसी भी स्थान से आने पर हवाई अड्डा अमौसी पर उतरना होगा | वहाँ से सड़क मार्ग से आने के लिए टैक्सी उपलब्ध रहती है | अगर कोई उस स्थान से रेलमार्ग से आना चाहता है तो उसे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन जाना होगा | वहाँ से वह रेल द्वारा कानपुर सेन्ट्रल पहुँचकर उपलब्ध साधनों द्वारा सड़क मार्ग से समाधि मन्दिर तक पहुँचा जा सकता है |
हवाई मार्ग के आगे सड़क मार्ग द्वारा समाधि-मन्दिर तक पहुँचना|
अमौसी हवाई अड्डे से कानपुर रोड पहुँचे | वहाँ से नवाबगंज होते हुए उन्नाव बाईपास होते हुए गंगा पुल होते हुए जाजमाऊ होते हुए रामा देवी चौराहा पहुँचे, वहाँ से बाईपास होते हुए यशोदानगर चौराहा होते हुए नौबस्ता पहुँचे यहाँ से हमीरपुर रोड से नहरिया होते हुए गल्ला मंडी से होते हुए समाधि मन्दिर पहुँचा जा सकता है |
सड़क मार्ग : बस स्टैंड (झकरकटी) से अफीम कोठी होते हुए, जूही होते हुए, बारादेवी होते हुए नौबस्ता थाना होते हुए हमीरपुर रोड होते हुए नहरिया से गल्ला मंडी पहुँचे, यहाँ समाधि मन्दिर स्तिथ है |
रेल मार्ग : रेल मार्ग से समाधी मंदिर निम्न लिखित मार्ग द्वारा पहुँचा जा सकता है |
- वाया मन्जूश्री सिनेमा रोड : घंटा घर होते हुए मन्जुश्री से झकरकटी पुल होते हुए अफीम कोठी होते हुए जूही होते हुए बारादेवी होते हुए नौबस्ता थाना होते हुए हमीरपुर रोड होते हुए नहरिया से गल्ला मंडी पहुँचे, यहाँ समाधि मन्दिर स्तिथ है |
- वाया नया पुल : घंटा घर से टाट मिल से बाबा कुटी से साइट न०1 होते हुए बारहदेवी होते हुए नौबस्ता थाना से हमीरपुर रोड से नहरिया होते हुए गल्ला मंडी से समाधि चौराहा पहुँचे|
- वाया किदवई नगर 40 दूकान : घंटाघर से टाट मिल पहुँचे, वहाँ से नया पुल होते हुए किदवई नगर चौराहा से 40 दूकान पहुँचे, यहाँ से यशोदानगर बाईपास पहुँचे, यहाँ से नौबस्ता थाना होते हुए हमीरपुर रोड से नहरिया होते हुए गल्ला मंडी होते हुए समाधि चौराहा पहुँचे|
अनवरगंज रेलवे स्टेशन से समाधि-मन्दिर
अनवरगंज से दाहिने मुड़कर अफीम कोठी होते हुए जूही होते हुए बारह देवी होते हुए नौबस्ता थाना होते हुए हमीरपुर रोड से नहरिया होते हुए गल्लामंडी होते हुए समाधी मन्दिर चौराहा पहुँचे|
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन द्वारा पहुँचा जा सकता है |
समाधि परम संत महात्मा बृजमोहन लाल जी महाराज (पूज्य दद्दाजी महाराज)
आपकी समाधि लखनऊ (उoप्रo) में मोहल्ला तिलकनगर (ऐशबाग) में स्तिथ है | यहाँ हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्क द्वारा पहुँचा जा सकता है |
हवाई मार्ग : सिविल हवाई अड्डा, जो अमौसी हवाई अड्डे के नाम से जाना जाता है, कानपुर-लखनऊ मुख्यमार्ग से 1 km अन्दर की ओर स्तिथ है | हवाई अड्डे से लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन तक की दूरी 12 km है और समाधि मन्दिर तक की दूरी 16 km है | हवाई अड्डे पर टैक्सी एवं ऑटो रिक्शा हर समय उपलब्ध रहते है | हवाई अड्डे से कानपुर-लखनऊ मार्ग पर आने के बाद सिटी बस एवं टेम्पो आदि भी उपलब्ध रहते है | हवाई अड्डे से समाधि मंदिर आने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन से थोडा पहले तिराहे से बाई ओर मुड़कर नाकाहिंडोला की ओर चलना पड़ता है | नाकाहिंडोला चौराहा से बाँयी ओर मुड़कर ऐशबाग फ्लाईओवर से होते हुए ईदगाह तिराहे से दाहिनी ओर मुड़कर रामलीला मैदान या उसके सामने स्तिथ रस्तोगी इंटर कॉलेज के बीच वाली सड़क के ढाल से उतर कर कपूर मोटर्स के गैरेज के बगल से दाहिनी ओर मुड़कर लगभग 300 गज चलने पर समाधि मन्दिर बाउंड्री पर दो बड़े गेट लगे है | पहले गेट से अन्दर जाने का रास्ता है और मुख्य द्वार से कार इत्यादि से अन्दर आने का रास्ता है |
रेल मार्ग : हिन्दुस्तान से किसी भी नगर से आने पर, चाहे N.R. से आँये या N.E.R. से, चारबाग रेलवे स्टेशन पर ही उतरना पड़ता है | दोनों ही (N.R. और N.E.R.) रेलवे स्टेशन एक ही परिसर में अगल-बगल स्तिथ है | N.R. के किसी भी प्लेटफार्म पर उतरने पर एक रास्ता तो पुल के ऊपर से होकर सिटी साइड में उतरता है और दूसरा रास्ता नंबर 1 प्लेटफार्म पर आने पर निकास द्वार (exit) से बाहर आता है | द्वितीय श्रेणी और प्रथम श्रेणी के निकास द्वार एक नंबर प्लेटफार्म पर स्तिथ है | द्वितीय श्रेणी निकास द्वार से निकल कर विभिन्न यातायात के साधनों से स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर आते है | मुख्य मार्ग से बाँयी ओर चल कर तिराहे से दाहिनी ओर मुड़कर नाकाहिंडोला चौराहे की ओर जाते है | आगे का मार्ग वही है जैसा हवाई मार्ग में जाते हुए बताया गया है |
इसी तरह N.E.R. स्टेशन से निकलकर समाधि मन्दिर तक पहुँचने के लिए उपरोक्त मार्ग को अपनाना होगा | N.R. के प्रथम श्रेणी निकास द्वार से निकलकर मुख्य मार्ग तक आने के बीच में दाहिनी ओर रेलवे रिजर्वेशन काउंटर्स बने हुए है जहाँ पर प्रातः 8 बजे से लेकर रात्री 8 बजे तक रिजर्वेशन कराने की सुविधा उपलब्ध है | मुख्य मार्ग आने पर एक रास्ता सामने की ओर जाता है जिस पर चलकर बांस मंडी चौराहा पड़ता है जहाँ से बाएँ घूमने पर गुरुद्वारे के सामने से होते हुए नाकाहिंडोला चौराहे पर पहुँचते है जहाँ से आगे का मार्ग ऊपर बताया गया है |
सड़क मार्ग : लखनऊ नगर में तीन बस स्टेशन है
- चारबाग बस स्टेशन
- आलमबाग बस स्टेशन
- कैसरबाग बस स्टेशन
अधिकतर नगरों / प्रान्तों से आने वाली बसे चारबाग बस स्टेशन पर आती है | आलमबाग बस स्टेशन एक लिंक बस स्टेशन का काम करता है | जहाँ बसे (चारबाग़ से आने और जाने वाली) सवारियाँ उतारती और चढ़ाती है | हवाईअड्डे से आने पर पहले आलमबाग बस स्टेशन पड़ता है फिर चारबाग स्टेशन पड़ता है | दोनों जगहों पर यातायात के विभिन्न साधन जैसे रिक्शा, टेम्पो, ऑटो रिक्शा व नगर बस सरलता से उपलब्ध है | आलमबाग बस स्टेशन से चारबाग बस स्टेशन की ओर रास्ते में टैक्सी स्टैंड पड़ता है जहाँ से विभिन्न नगरो को जाने के लिए “Seat Basis” पर टैक्सियाँ उपलब्ध रहती है | यहाँ से Full टैक्सी भी ली जा सकती है | चारबाग रेलवे स्टेशन पर भी Taxi Stand है जहाँ से आसानी से टैक्सी मिला करती है |
कैसरबाग़ बस स्टेशन : पश्चिमी जिलों से बरेली होती हुई आने वाली बसे इस बस स्टेशन पर आती और जाती है | पूर्वी जिलो से आने वाली बसे भी इस बस स्टेशन पर आकर चारबाग जाती है | यहाँ पर रिक्शा एवं ऑटोरिक्शा सरला से उपलब्ध होते है | कैसरबाग़ बस स्टेशन से चलकर कैसरबाग़ चौराहे पर आते है | वहाँ से लाटूश रोड होकर बाँस मंडी चौराहे पर पहुँचने पर दाहिनी ओर मुड़कर नाकाहिंडोला चौराहे पहुँचते है | वहाँ से आगे का मार्ग ऊपर बताया गया है | कैसरबाग़ बस स्टेशन से एक रास्ता गोलागंज, अमीनाबाद, रकाबगंज होते हुए रामनगर के अन्दर से निकलकर गूंगे बहरो के स्कूल और कपूर मोटर्स के बीच की रोड से होकर समाधि-मन्दिर जाता है |
Samadhi of Param Sant Mahatma Shri. Yashpal Ji Maharaj (Anangpur Ashram, Faridabad)